Translate

Saturday, September 19, 2015

Sulphur Dioxide Practice Questions (in Hindi)



सही विकल्प चुनें।
1. प्रीस्टले ने सल्फर डाई ऑक्साइड गैस का निर्माण कैसे किया था?
(क) कार्बन को सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ गर्म करके
(ख) पारे को सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ गर्म करके
(ग) तांबे की छीलन को सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ गर्म करके
(घ) कैल्शियम सल्फाइट की तनु सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ अभिक्रिया कराकर
2. निम्न में किसे वायु में जलाने पर सल्फर डाई ऑक्साइड गैस प्राप्त होती है?
(क) गंधक को
(ख) जिंक सल्फाइड को
(ग) पारे को
(घ) (क) और (ख) को
3. जल की उपस्थिति में सल्फर डाई ऑक्साइड गैस हैलोजन का अपचयन करके क्या बनाती है?
(क) सल्फर
(ख) आक्सीजन गैस
(ग) क्षार
(घ) अम्ल
4. निम्न में से किसमें सल्फर डाई ऑक्साइड गैस का उपयोग नहीं किया जाता है?
(क) कीटाणुनाशक के रूप में
(ख) कृत्रिम रेशम बनाने में
(ग) प्रशीतक के रूप में
(घ) प्रतिक्लोर के रूप में
5. अमोनिया का अणुभार कितना है?
(क) 4
(ख) 10
(ग) 14
(घ) 17
6. हैबर विधि में नाइट्रोजन तथा हाइड्रोजन को किस अनुपात में मिलाकर अमोनिया प्राप्त की जाती है?
(क) 3:1
(ख) 1:2
(ग) 1:3
(घ) 2:1
7. निम्न समीकरण में उत्पाद X क्या होगा?

 
(क) N2
(ख) NO2
(ग) NH3
(घ) NH3 तथा N2
8. अमोनिया गैस को ठंडा करने पर यह किस रंग के द्रव में बदल जाती है?
(क) लाल रंग के
(ख) नीले रंग के
(ग) हरे रंग के
(घ) रंगहीन
9. द्रव अमोनिया का क्वथनांक कितना होता है?
(क) ᅳ208.0℃   
(ख) ᅳ33.4℃
(ग) ᅳ17.6℃
(घ) ᅳ7.0℃
10. सोडियम पर अमोनिया गैस प्रवाहित करने पर क्या प्राप्त होता है?
(क) सोडामाइड तथा हाइड्रोजन गैस 
(ख) सोडियम नाइट्राइड
(ग) सोडियम हाईड्राइड
(घ) सोडियम नाइट्राइड तथा हाइड्रोजन गैस

उत्तरावली
1. (ख) पारे को सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ गर्म करके
2. (घ) (क) और (ख) को
3. (घ) अम्ल
4. (ख) कृत्रिम रेशम बनाने में
5. (घ) 17
6. (ग) 1:3
7. (ग) NH3
8. (घ) रंगहीन
9. (ख) ᅳ33.4℃
10. (क) सोडामाइड तथा हाइड्रोजन गैस


No comments:

Post a Comment